भारत

विधायक के पिता ने जान देने की कोशिश की, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Sept 2022 4:24 PM IST
विधायक के पिता ने जान देने की कोशिश की, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उग्गोके के पिता ने जहर खा लिया. लाभ सिंह उग्गोके बरनाला जिले के भदोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. जानकारी के मुताबिक, उग्गोके के पिता ने जहरीली दवाई खाई थी. फिलहाल उनकी हालत गंभीर है. उनको लुधियाना में भर्ती कराया गया है.
बरनाला जिले की भदौड़ सीट मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में एक हॉट सीट थी. क्योंकि यहां से तब के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़े थे. इस चुनाव में लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को शिकस्त दी थी. आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को बड़े अंतर से हराया था. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37500 वोटों से हराया था.
लाभ सिंह उगोके बेहद साधारण परिवार से आते हैं. वह चुनाव जीतने से पहले तक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करते थे. मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आप के लाभ सिंह उगोके को 63967 और चरणजीत सिंह चन्नी को 26409 वोट मिले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story