भारत

सिद्धारमैया के साथ CM निवास में विधायक और मंत्रियों का ब्रेकफास्ट जारी

Nilmani Pal
28 May 2026 10:07 AM IST
सिद्धारमैया के साथ CM निवास में विधायक और मंत्रियों का ब्रेकफास्ट जारी
x

कर्नाटक। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बदलाव की स्क्रिप्ट तैयार है. मुख्यमंत्री निवास कावेरी में मंत्रियों की जुटान शुरू हो गई है. संतोष लाड, बी सुरेश, एमबी पाटिल, रामालिंगा रेड्डी सीएम हाउस पहुंच गए हैं. मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर बनी अगर-मगर की स्थिति अब स्पष्ट हो गई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इसकी पुष्टि कर दी है.

कर्नाटक मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि सिद्धारमैया आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे. सीएमओ की ओर से यह बयान तब आया है, जब राज्यपाल के बेंगलुरु से आज सुबह-सुबह ही रवाना होने की बात सामने आई. सीएमओ ने इसी पर यह स्पष्ट किया है कि राज्यपाल के गैरमौजूद रहने पर भी उनके दफ्तर को इस्तीफा सौंपा जाएगा.

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत बेंगलुरु में तेजी से घटते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच राज्य से बाहर हैं. बताया जा रहा है कि परिवार में किसी इमरजेंसी के कारण वह अपने गृह नगर गए हुए हैं. राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने की वजह से अब सिद्धारमैया के इस्तीफे को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. इस बीच् कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि हम राज्यपाल के कार्यालय को इस्तीफा सौंप देंगे अगर राज्यपाल उपलब्ध नहीं रहे.


Next Story