![विधायक के 5 वर्षीय पुत्र का निधन, लंबे समय से था बीमार विधायक के 5 वर्षीय पुत्र का निधन, लंबे समय से था बीमार](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/10/01/1325987--5-.webp)
x
बड़ी खबर
उज्जैन: तराना से कांग्रेस विधायकऔर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार के पांच वर्षीय पुत्र तेजस परमार का गुरुवार को निधन हो गया। तेजस कुछ समय से बीमार थे।
मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में लंबे समय तक चले उपचार के बाद तेजस का स्वास्थ्य कुछ ठीक हुआ था। इसके बाद तेजस को हाल ही में चोइथराम अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
यहां तेजस के स्वास्थ में कुछ सुधार भी आया, लेकिन गुरुवार को तेजस की तबीयत फिर बिगड़ गई और मासूम ने सुबह अंतिम सांस ली। तेजस का पार्थिव शरीर पहले विधायक महेश परमार के पैतृक गांव पंथपिपली कदवाली ले जाया गया। अंतिम संस्कार उज्जैन के चक्रतीर्थ में हुआ।
Next Story