भारत

बिहार में सत्ताधारी जदयू का विधायक पुत्र गोलीकांड में गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Dec 2022 4:27 PM IST
बिहार में सत्ताधारी जदयू का विधायक पुत्र गोलीकांड में गिरफ्तार
x
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार के भागलपुर पुलिस ने मंगलवार को सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल के पुत्र आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आशीष मंडल पर जमीन विवाद में दिनदहाड़े चार लोगों को गोली मारने का आरोप है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 दिसंबर को बरारी थाना क्षेत्र में गोली बारी की घटना में विशेष जांच दल का गठन किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी की टीम ने घटना के बाद से फरार चल रहे आशीष मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशीष कुमार एक रेस्टोरेंट का संचालक भी है।
उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में मुसहरी के पास एक जमीन विवाद में गोली चली थी। इस गोली बारी की घटना में लाल बहादुर सिंह, उनकी पत्नी माधुरी, उनका बेटा वीर बहादुर सहित चार लोग घायल हो गए थे।
इस मामले में आशीष मंडल सहित चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसके बाद अदालत से चार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
भागलपुर के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल की पत्नी और आरोपी आशीष की मां सविता देवी भागलपुर में मेयर का चुनाव लड़ रही हैं। पिछले दिनों आशीष का अपनी मां के साथ चुनाव प्रचार करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे।
कोर्ट से वारंट मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया था। मंगलवार को विधायक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story