भारत

विधायक पुत्र ने की फायरिंग, वन विभाग के अधिकारी ने दी थी पिस्तौल, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
17 July 2021 10:32 AM IST
विधायक पुत्र ने की फायरिंग, वन विभाग के अधिकारी ने दी थी पिस्तौल, पुलिस ने उठाया ये कदम
x

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नंद किशोर गुर्जर (Nand Kishore Gurjar) के बेटे के खिलाफ कथित तौर पर हवा में गोली चलाने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस (Police) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने कहा कि नरेश पर आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 30 और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 336 के तहत एक्शन लिया गया है. यह धारा तब लगाई जाती है जब दूसरों की जान या सुरक्षा को खतरे में डाला में जाता है.
पुलिस ने कहा कि लोनी थाना क्षेत्र के गनोली गांव में एक वृक्षारोपण अभियान के दौरान उसने हवा में गोलियां चलाई थीं. पुलिस का यह भी दावा है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.


वन विभाग के अधिकारी ने दी थी पिस्तौल!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक का कहना है कि जांच में पता चला है कि जिस पिस्तौल से विधायक के बेटे ने गोलियां चलाई थीं, उसे वन विभाग के अधिकारी अशोक कुमार ने दिया था. फायरिंग के वक्त वन विभाग का अधिकारी भी मौजूद था.
बीजेपी विधायक ने किया इनकार
पुलिस का कहना है कि इस घटना के बारे में वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है. नंद किशोर गुर्जर लोनी से विधायक हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि कुछ लोग जो उनके काम से खुश नहीं हैं, वे उनके बेटे की फर्जी वीडियो बना रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जो वीडियो में बंदूक दिख रही है, वह एक टॉय गन है, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. केस की जांच जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story