भारत

MLA का हैरतअंगेज कारनामा, बर्थडे के मौके पर किया हैरान

jantaserishta.com
9 Sept 2023 9:43 AM IST
MLA का हैरतअंगेज कारनामा, बर्थडे के मौके पर किया हैरान
x
गले में माला की जगह दिखा सांप.
श्योपुर: अपने अजीबो-गरीब बयान और प्रदर्शनों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश की श्योपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार विधायक ने अपने जन्मदिन के मौके पर गले में माला की जगह काला सांप पहनकर समर्थकों की शुभकामनाएं लीं. विधायक के अनोखे कारनामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, शुक्रवार को बाबू जंडेल का जन्मदिन था. उनके निवास में बनी विधायक कुटी पर शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों का तांता लगा हुआ था. तभी एक सपेरा काले सांप को लेकर वहां पहुंच गया, जिसे देखकर कांग्रेस विधायक ने उसका सांप पिटारे से बाहर निकाल लिया और फिर उसे अपनी गले में डाल लिया.
वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह विधायक ने जन्मदिन के अवसर पर मालाओं की बजाए एक काला सांप अपने गले में डाल रखा है और बड़े आराम से सांप से डरे बगैर लोगों के बीच बैठकर उनसे बधाई ले रहे हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे लेकर लोगों में खासी चर्चा हैं. कोई उन्हें शिवभक्त बता रहा है, तो कोई उन्हें सपेरा कह रहा है. विधायक बाबू जंडेल का कहना है, मैं सादगी से अपना जन्मदिन मनाता हूं. लोगो की सेवा और जीव-जंतुओं से प्रेम करता हूं. आज जन्मदिन के अवसर पर मैंने भगवान शिव के गण को गले में धारण कर लिया. सर्प तो मेरे मित्र समान हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story