भारत

OYO होटल में शादीशुदा महिला के साथ दिखे विधायक, सनसनी मचा रहा ये वीडियो

Nilmani Pal
23 Jun 2023 6:06 AM GMT
OYO होटल में शादीशुदा महिला के साथ दिखे विधायक, सनसनी मचा रहा ये वीडियो
x
देखें वीडियो

गुजरात। गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक भूपेंद्र भाई उर्फ भूपत भाई भयानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो एक होटल का है। दरअसल, आप विधायक शादीशुदा महिला के साथ सूरत के कडोदरा इलाके में स्थित एक होटल पहुंचे थे। महिला ने अपना चेहरा ढक रखा था। विधायक महिला के साथ होटल के कमरे में पहुंचे ही थे कि पीछे से उसका पति आ गया। ऐसे में आप नेता अपना मुंह छिपाकर होटल से बाहर निकल गए।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो सूरत के कडोदरा इलाके के एक होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आप विधायक काउंटर के पास खड़े हैं। काउंटर पर बैठा शख्स रजिस्टर में एंट्री कर रहा है। इस दौरान एक महिला विधायक के साथ खड़ी है। जिसने दुपट्टे से चेहरा ढंका हुआ है। इसके बाद महिला का पति वहां आ जाता है। पहले विधायक और फिर महिला होटल से बाहर निकल जाते हैं।

रजिस्टर में एंट्री करने के बाद विधायक महिला के साथ होटल रूम की तरफ चले जाते हैं। कुछ देर बाद महिला का पति वहां पहुंच जाता है। महिला के पति को देखने के बाद विधायक हैरान रह गए और आनन-फानन में वहां से निकल जाते हैं। इसके बाद महिला भी वहां से चला जाती है। वायरल वीडियो आठ जून का बताया जा रहा है। भूपत भयानी अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। वे पाटीदार समुदाय से आते हैं। उन्होंने आखिरी समय में कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन की थी। विधानसभा चुनाव में भयानी ने बीजेपी के तत्कालीन विधायक हर्षद रीबडियो को हराया था। नतीजे आने के बाद उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा थी। जिसका उन्होंने बाद में खंडन किया था।


Next Story