भारत

विधायक बोले - अतीक अहमद के समर्थकों का हो एनकाउंटर

Nil dhankar
22 April 2023 6:26 AM IST
विधायक बोले - अतीक अहमद के समर्थकों का हो एनकाउंटर
x
ब्रेकिंग

बिहार। बिहार के पटना में जुम्मे (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज के बाद रोजेदारों ने 'अतीक अहमद अमर रहें' के नारे लगाए. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब बिहार में सियासी घमासान शुरू हो गया है. घटना के सामने आते ही बीजेपी विधायक ने नारेबाजी करने वालों का एनकाउंटर करने की बात कही है.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के समर्थन में पटना की जामा मस्जिद के ठीक सामने नारेबाजी हुई थी. नारेबाजी करने वालों ने दोनों को शहीद बताया था. नारे लगाने वालों के निशाने पर यूपी की योगी सरकार थी. मामला गर्माने के बाद बीजेपी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने नारे लगाने वालों पर जमकर निशाना साधा है. इतना ही नहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है. यहां अपराधी और आतंकी को शहीद बताया जा रहा और नीतीश कुमार कुछ नहीं कर पा रहे हैं. लोगों का कलेजा फट रहा है, वह अतीकजी कह कर बुला रहे हैं.

अतीक और अशरफ के समर्थन में नारेबाजी को लेकर बीजेपी ने सरकार को घेरा तो आरजेडी बचाव की मुद्रा में आ गई. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह ना तो किसी पार्टी से जुड़ा मामला है और ना ही सरकार से जुड़ा. नारेबाजी किसने कि इसकी जांच पुलिस करेगी और प्रशासन उनके ऊपर अपने हिसाब से एक्शन लेगा. जेडीयू के एमएलसी और प्रवक्ता नीरज ने बीजेपी पर पलटवार किया. नीरज कुमार ने कहा कि अतीक अहमद का महिमामंडन नहीं किया जा सकता और ना ही नारेबाजी का समर्थन किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी को इस मामले में बोलने का अधिकार नहीं है.

Next Story