भारत

विधायक ने पुलिस चौकी पर मार दिया छापा, फिर...

jantaserishta.com
16 April 2022 3:20 PM IST
विधायक ने पुलिस चौकी पर मार दिया छापा, फिर...
x

मोहाली: पंजाब के मोहाली जिले की मुबारकपुर पुलिस चौकी पर आम आदमी पार्टी (एएपी) के डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा (MLA Kuljit Singh Randhawa) ने शुक्रवार देर रात छापा मारा है. विधायक रंधावा ने पाया कि चौकी में चौकी इंचार्ज और अपने दोस्त के साथ दारू पार्टी कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज को नशे में धुत हालात में पकड़ा.

दरअसल, एएपी विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने बीती रात को करीब एक बजे डेरा बस्सी के पास मुबारकपुर में बनी पुलिस चौकी में जाकर छापा मारा तो देखा कि वहां के पुलिस चौकी के इंचार्ज गुलशन कुमार अपने एक दोस्त के साथ बैठ कर उसी टेबल पर शराब पी रहे हैं, जिस पर बैठ कर वो लोगों को इंसाफ दिलाने की बात करते हैं.
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के एमएलए कुलजीत सिंह रंधावा ने पुलिस चौकी इंचार्ज को उनके दोस्त के साथ दारू पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा. उन्हें चौकी इंचार्ज के केबिन में शराब की बोतल और सोडे की बोतल मिली. इसके बाद एमएलए रंधावा ने डीएसपी डेरा बस्सी सरदार गुरु बक्शीश सिंह को फोन किया और घटना के बारे में जानकारी दी. वहीं, पुलिस चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार को डेरा बस्सी हॉस्पिटल ले जाकर मेडिकल कराया गया. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story