विधायक ने शराबबंदी कानून को लेकर सीएम पर की ये टिप्पणी, बोले- मुख्यमंत्री करते हैं नशे का सेवन

पटना. बिहार में शराबबंदी पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां यह स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी भी हालत में शराबबंदी खत्म करने के बारे में सोचा नहीं जा सकता. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने कहा था कि वो सरकार से शराबबंदी खत्म करने के लिए पहले ही कह चुके हैं. हालांकि बाद में उनकी पार्टी ने स्पष्ट किया कि लालू यादव के कहने का मतलब अलग था, वो सही मायने में राज्य में शराबबंदी कानून लागू करवाना चाहते हैं. इस बीच, आरजेडी के एक विधायक ने शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. अपने सर्वोच्च नेता को निशाना बनाने जाने पर जनता दल युनाइटेड बिफर उठी है. कुल मिलाकर कहा जाए तो शराबबंदी पर बिहार की सियासत फिर से गर्मा गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





