
गुवाहाटी: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई, लेकिन उन्हें कुछ मिनटों के अंदर ही एक अन्य मामले में अरेस्ट कर लिया गया। मेवानी के विधायक अंगशुमान बोरा ने कहा कि गुजरात के बडगाम से विधायक मेवानी को कोकराझार जिले की अदालत से बेल मिल गई थी। लेकिन कुछ देर बाद ही बारपेटा जिले की पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में अरेस्ट कर लिया गया। राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक जिग्नेश मेवानी ने बीते साल कांग्रेस को समर्थन का ऑफर दिया था। उन्हें बीते सप्ताह बुधवार को भाजपा के नेता अरूप कुमार डे की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





