भारत

विधायक फतेह सिंह बाजवा भाजपा में शामिल

jantaserishta.com
28 Dec 2021 10:31 PM IST
विधायक फतेह सिंह बाजवा भाजपा में शामिल
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़े झटके लगे हैं। कांग्रेस विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा और हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लाडी ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया और कांग्रेस के मौजूदा विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के पंजाब प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

फतेहजंग सिंह बाजवा कादियां विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त एडीसी और एडवोकेट मधुमीत ने भी भाजपा का दामन थामा है।
फतेहजंग सिंह बाजपा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी थी। कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने कैप्टन के इस फैसले का विरोध किया था। हालांकि बाजवा ने खुद ही यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story