भारत

अपनी ही शादी में नहीं पहुंचे विधायक, FIR के बाद कहा- 60 दिन के अंदर...

jantaserishta.com
20 Jun 2022 9:53 AM IST
अपनी ही शादी में नहीं पहुंचे विधायक, FIR के बाद कहा- 60 दिन के अंदर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

भुवनेश्वर: अपनी ही शादी में नहीं पहुंचने वाले बीजद विधायक विजय शंकर दास ने कहा कि वह अपनी मंगेतर से अगले 60 दिन में शादी करने को तैयार हैं। विधायक की मंगेतर ने शादी के लिए नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। महिला ने यह भी दावा किया था कि विधायक के परिवार के सदस्य उन्हें शादी करने से मना कर रहे हैं और उस पर (महिला) भी शादी नहीं करने का दबाव बनाया और उसे धमकी दी थी।

दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 195ए (झूठा साक्ष्य देने के लिए व्यक्ति को धमकी देना) और 120बी (आपराधिक साजिश के लिए सजा) में मामला दर्ज किया गया है। दंपति ने अपनी शादी के पंजीकरण के लिए 17 मई, 2022 को आवेदन दिया था। महिला अपने परिजनों के साथ विवाह पंजीकरण कार्यालय पहुंची थी, लेकिन विधायक वहां नहीं पहुंचे।
दास ने कहा, "हां, मैं उससे अगले 60 दिनों में शादी करने को तैयार हूं। शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन दिए हुए एक महीने का वक्त हो गया है। मेरे पास अब भी 60 दिनों का समय है। मेरी मां बीमार हैं और इस दौरान मुझसे जो भी बन पड़ेगा, मैं करूंगा। मैंने शादी से कभी इनकार नहीं किया। वास्तव में, मैंने मीडिया और जनता के सामने इसकी घोषणा की है। ऐसे में धोखा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता।"
महिला ने दावा किया कि दास और वह पिछले तीन साल से संबंध में हैं और विधायक ने उससे शादी करने का दावा किया है। विधायक परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि बीजद के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री बिष्णु चरण दास का बेटा दास कुछ समय से महिला के साथ संबंध में था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story