विधायक को लगाया 30 लाख का चूना, इंश्योरेंस प्रबंधक पर केस दर्ज

यूपी। ऊंचाहार सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी की गई। विधायक ने सैलरी अकाउंट से रुपये निकाल कर जमा किए थे। तीन साल की अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसी कैंसिल होने का पता चला। मनोज पाण्डेय ने कैंट कोतवाली में पीएनबी …
यूपी। ऊंचाहार सीट से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय से इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 30 लाख की धोखाधड़ी की गई। विधायक ने सैलरी अकाउंट से रुपये निकाल कर जमा किए थे। तीन साल की अवधि पूरी होने के बाद पॉलिसी कैंसिल होने का पता चला। मनोज पाण्डेय ने कैंट कोतवाली में पीएनबी मैटलाइफ इंश्योरेंस के प्रबंधक रमाकांत पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
दिलकुशा कॉलोनी निवासी मनोज पाण्डेय के मुताबिक वर्ष 2019 में पीएनबी मैटलाइफ इण्डिया इंश्योरेंस प्रबंधक रमाकांत घर आकर मिले। रमाकांत ने एक स्कीम बताई, जिसमें हर वर्ष दस लाख रुपये तीन साल तक जमा करने थे। समयावधि पूर्ण होने पर बोनस के साथ 44 लाख रुपये देने की बात रमाकांत ने कही थी। विधायक मनोज पाण्डेय ने सीए से स्कीम के बारे में समझने के लिए कहा था। रमाकांत ने विधायक के सीए को ई-मेल से डिटेल भेजी।
इसके बाद दस लाख रुपये की पहली किस्त दी गई। विधायक के मुताबिक बापू भवन स्थित इण्डियन बैंक में सैलरी अकाउंट है। इससे उन्होंने तीन साल तक दस लाख रुपये जमा किए। समय पूरा होने के बाद भी मुनाफे के साथ 44 लाख रुपये वापस नहीं मिले। प्रबंधक रमाकांत से पूछताछ करने पर उन्होंने एक किस्त और जमा करने के लिए कहा।
