भारत

यूथ कांग्रेस की राजनीति को लेकर विधायक चंद्राकर का बड़ा बयान

Shantanu Roy
2 Oct 2026 1:30 PM IST
छग
Raipur. रायपुर। प्रदेश में यूथ कांग्रेस की राजनीति को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने आज एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस में फर्जी वोटिंग और पैसों के जरिए सदस्य्ता दी जाने की बात कही है। जिसको लेकर अजय चंद्राकार ने राज्य सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेता ही अपने गुट को आगे बढ़ाने के लिए चंदा-चकोरी का सहारा लेने लगे है।
अजय चंद्राकर ने बताया चंदे का मतलब
अजय चंद्राकर ने चंदा किसे कहते है वो अपने बयान में स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि यूथ कांग्रेस में सदस्य्ता दिलाने के नाम पर फर्जी वोटिंग और फंडिग की जा रही है। जिसे कांग्रेसी भाषा में चंदा कहा जाता है। अजय चंद्राकर ने आगे बताया है कि राज्य के कई जिलों में ऐसे चंदा दिलाने वाले दलाल बैठे हुए है। उनके लिए ये सब सेटिंगबाजी करवाना आम बात है।
कांग्रेस में मची खलबली का जनता पर प्रभाव
अजय चंद्राकर ने बताया है कि यूथ कांग्रेस की खलबली को देखते हुए आम जनता में उनको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। जिसके चलते इसका सीधा असर जनता पर भी पड़ने लगा है। लेकिन अजय चंद्राकर ने इस पूरे मामले को देखते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।
Next Story