भारत

MLA अरेस्ट, मंदिर में पूजा करने गए थे, सरकार का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
23 May 2025 2:21 PM IST
MLA अरेस्ट, मंदिर में पूजा करने गए थे, सरकार का बड़ा एक्शन
x
भ्रष्टाचार से तार जुड़े.
चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को अरेस्ट किया गया है। उन्हें पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक मंदिर में पूजा के लिए गए थे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर की ओर से किए गए भ्रष्टाचार से तार जुड़े होने पर अरेस्ट किया गया है। आरोप है कि असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर वह भी पैसे की उगाही करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि सुखदेव वशिष्ठ को अमन अरोड़ा ने ही इस काम पर लगाया था। वह सुखदेव वशिष्ठ के जरिए लोगों के नाम फर्जी नोटिस जारी कराते थे और फिर उनसे पैसों की वसूली की जाती थी।
रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उनके घर पर भी छापेमारी की और कुछ दस्तावेजों को अपने साथ ले गई। अमन अरोड़ा की सुरक्षा 10 दिन पहले ही वापस ले ली गई थी। उनकी सुरक्षा में 14 जवान तैनात थे। पंजाब सरकार के आदेश पर सभी को वापस बुला लिया गया। तभी से माना जा रहा था कि अमन अरोड़ा के खिलाफ कोई ऐक्शन हो सकता है और उनसे किसी मामले में सरकार नाखुश है। अब यह पूरा मामला उनकी गिरफ्तारी के तौर पर सामने आय़ा है और बड़े पैमाने पर उगाही के आरोप लगे हैं। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। कुछ और जानकारी अभी मिलने की संभावना है।
पंजाब सरकार के सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा ने कई अधिकारियों का इस्तेमाल करके फर्जी नोटिस जारी कराने का धंधा बना रखा था। वह बिना किसी गलती के ही लोगों को नोटिस जारी कराते थे और फिर सेटलमेंट के नाम पर उगाही की जाती थी। इस मामले में कुछ और अधिकारी भी शिकंजे में आ सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा काफी दिनों से राडार पर थे और उन्हें अरेस्ट करने से पहले पूरी जांच की जा रही थी। वह जालंधर सेंट्रल सीट से विधायक हैं। पंजाब सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद से ही कयासों का दौर तेज था कि उनके खिलाफ कोई ऐक्शन हो सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story