AK-47 मामले में विधायक अनंत सिंह दोषी करार, जानिए क्या था मामला

न्यूज़ क्रेडिट: न्यूज़ 18
पटना. इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बिहार से आ रही है. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को AK-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में दोषी करार दिया गया है. उन्हें MP-MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया है. सजा का ऐलान 21 जून को किया जाएगा. छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह के ठिकाने से एके-47 राइफल और हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया था. हालांकि, मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन आरोपों को खारिज करत रहे हैं, लेकिन अब इसी मामले में विशेष अदालत ने उन्हें दोषी करार दिया है. बिहार की राजनीति के लिहाज से यह बड़ा घटनाक्रम है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





