भारत
विधायक अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
jantaserishta.com
26 Sept 2022 3:56 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/ANI
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) की मुश्किलें अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को अमानतुल्लाह खान को 14 दिन की एसीबी की ज्यूडिशियल कस्टडी रिमांड में भेज दिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को 'आप' विधायक को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। एसीबी द्वारा अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड के प्रबंधन में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय अनियमितताओं के एक मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि, दिल्ली एसीबी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बीते दिनों ओखला विधानसभा सीट से 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान को 8 घंटे चली पूछताथ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हैं। एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।
एसीबी ने 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के घर और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 24 लाख रुपये कैश और दो बिना लाइसेंस वाले हथियार बरामद किए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





