भारत

कभी भी हो सकती है विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी, इस मामले में बढ़ी मुश्किलें

jantaserishta.com
12 Feb 2025 10:30 AM IST
कभी भी हो सकती है विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी, इस मामले में बढ़ी मुश्किलें
x

सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोपी ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, राजस्थान,और उत्तर प्रदेश में छापेमारी हो रही है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की अमानतुल्लाह की तलाश में सरगर्मी से जुटी हैं. अब तक लगभग एक दर्जन जगहों पर रेड्स मारी गई हैं. दिल्ली पुलिस का दावा कि जल्द ही अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर लेगी.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद ही आरोपी अमानतुल्लाह खान का मोबाइल फोन बंद है. इस वजह से लोकेशन ट्रेस कर पाने में आसानी नहीं हो पा रही है. पुलिस को आशंका अमानतुल्लाह को छिपाने में कुछ लोग मदद कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story