भारत
एमके स्टालिन कार्यकर्ताओं से बोले- तमिलनाडु और पुडुचेरी से सभी लोकसभा सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित करें
jantaserishta.com
11 March 2023 5:11 PM IST

x
फाइल फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम. के. स्टालिन ने शनिवार को डीएमके कार्यकर्ताओं से कड़ी मेहनत करने और 2024 के आम चुनावों में तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतने की अपील की है। कोयम्बटूर में एक पार्टी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, एम.के. स्टालिन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए जैसे उन्होंने इरोड पूर्व उपचुनाव में ईवीकेएस एलंगोवन की जीत के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि ईवीकेएस इलांगोवन को भारी मतों का अंतर पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण मिला और उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के समर्पण और ²ढ़ संकल्प से बिनम्र हैं।
डीएमके और उसके गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर जीत हासिल की है। थेनी सीट से अन्नाद्रमुक के ओपी रवींद्रनाथन जीते थे, जो ओ पन्नीरसेल्वम के बेटे हैं। पुडुचेरी में भी अन्नाद्रमुक ने 2019 के आम चुनाव में यह सीट जीती थी।
स्टालिन ने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग डीएमके सरकार को हराने के लिए धार्मिक विभाजन और सांप्रदायिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तमिलनाडु और पुडुचेरी से सभी लोकसभा सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने कहा कि डीएमके देश के अन्य राज्यों में सफलता हासलि करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन और सद्भावना चाहती है। स्टालिन ने कोवई सेल्वराज की भी सराहना की जो अन्नाद्रमुक से इस्तीफा देकर द्रमुक (डीएमके) में शामिल हो गए थे।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कोयम्बटूर में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए राज्य के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी की भी सराहना की। अन्नाद्रमुक और विजयकांत की डीएमडेके जैसे विभिन्न दलों के लगभग 4,000 कैडर स्टालिन की उपस्थिति में डीएमके में शामिल हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





