भारत

एम.के. स्टालिन कैबिनेट में शामिल हुए टी.आर.बी. राजा

jantaserishta.com
11 May 2023 1:58 PM IST
एम.के. स्टालिन कैबिनेट में शामिल हुए टी.आर.बी. राजा
x
चेन्नई (आईएएनएस)| मन्नारगुडी विधायक और द्रमुक के वरिष्ठ नेता टी.आर. बालू के पुत्र टी.आर.बी. राजा ने गुरुवार को एम.के. स्टालिन कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में राजा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और अन्य मंत्री उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के साथ फोटो खिंचवाई। द्रमुक संसदीय दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री टी.आर. बालू ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, उसे सरकार की प्रतिष्ठा बढ़ानी है और आने वाले दिनों में दिन दूना रात चौगुना बढ़ना है।
राज्यपाल ने राजा को कैबिनेट में शामिल करने की मुख्यमंत्री की सिफारिश को मंगलवार को मंजूरी दे दी थी। तमिलनाडु के डेयरी विकास मंत्री एस.एम. नासिर को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story