भारत

मिजोरम सरकार ने आइजोल में लगाया लॉकडाउन, 7 दिन तक लागू रहेंगी सख्त पाबंदियां

Kunti Dhruw
17 July 2021 9:56 AM GMT
मिजोरम सरकार ने आइजोल में लगाया लॉकडाउन, 7 दिन तक लागू रहेंगी सख्त पाबंदियां
x
मिजोरम सरकार ने आइजोल में लगाया लॉकडाउन

मिजोरम सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आइजोल नगर निगम इलाके में सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाया। इससे दो सप्ताह पहले ही यहां प्रतिबंधों में छूट दी गई थी। एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लॉकडाउन 18 जुलाई से 24 जुलाई मध्यरात्रि तक लागू रहेगा। बयान में कहा गया कि राज्य के अलग हिस्सों में भी महामारी की स्थिति के अनुसार उपायुक्त लॉकडाउन या कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। मिजोरम सरकार ने 30 जून से एएमसी इलाके में प्रतिबंधों में छूट दी थी। आदेश में कहा गया कि संक्रमण के नए मामले औसत रूप से अप्रैल में जहां 55 थे, वहीं ये मई में बढ़कर 202 हो गए और जुलाई के पहले पखवाड़े में ये 381 तक तक पहुंच गए।

Next Story