भारत

चाय में नींद की गोलियां मिलाईं, फिर पत्नी-बेटी की हत्या

jantaserishta.com
11 Oct 2026 8:15 AM IST
चाय में नींद की गोलियां मिलाईं, फिर पत्नी-बेटी की हत्या
x
फैली सनसनी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पारिवारिक कलह और शक के चलते 55 वर्षीय एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और 32 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले दोनों को नींद की गोलियां मिलाकर चाय पिलाई और जब वे गहरी नींद में सो गईं, तो मोबाइल चार्जर के डेटा केबल से गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस के अनुसार, घटना भोलाखेड़ा मानसनगर की है. आरोपी रविन्द्र शंकर साहू (55) के परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोपी की पांच संतानों में सबसे बड़ी बेटी पूजा (32) के दो विवाह पहले टूट चुके थे. आरोप है कि हाल के दिनों में किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित संबंधों को लेकर घर में रोजाना झगड़े होते थे. पत्नी श्यामदुलारी (55) भी इन विवादों को लेकर पति और बेटी पर आरोप लगाती थी, जिससे तंग आकर आरोपी ने दोनों को रास्ते से हटाने की साजिश रची.
पूछताछ में आरोपी रविन्द्र शंकर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए खौफनाक साजिश का खुलासा किया. उसने बताया कि वारदात वाली रात उसने चुपके से चाय में नींद की गोलियां मिला दीं. जब पत्नी और बेटी बेहोशी जैसी गहरी नींद में चली गईं, तब उसने मोबाइल चार्जर के डेटा केबल से पहले पत्नी श्यामदुलारी का गला कसा और फिर बेटी पूजा की जान ले ली. दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने जुर्म कुबूलते हुए माफी की गुहार भी लगाई.
वारदात की सूचना आरोपी की दूसरी बेटी प्रिया साहू ने कृष्णानगर थाने को दी. पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल मोबाइल चार्जर की डेटा केबल और दरवाजे के कुंडे भी बरामद कर लिए हैं. विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story