भारत
यूट्यूब के 'ज्ञान' का गलत इस्तेमाल...मास्टर Key का इस्तेमाल, एटीएम को बनाया निशाना
jantaserishta.com
4 April 2025 9:42 AM IST

x
तीन गिरफ्तार.
बांदा: यूपी के बांदा में तीन शातिर दोस्त जो एटीएम से मिनटों में नोटों की गड्डियां पार कर देते थे, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इन लोगों ने पहले यूट्यूब से पैसे चोरी करने की टेक्निक सीखी, इसके बाद ऑनलाइन मास्टर Key ऑर्डर की, फिर पल भर में एटीएम से पैसा पार करने की घटना को अंजाम देने लगे.
बांदा पुलिस ने सूचना मिलने पर CCTV चेक किया और फिर पहचान करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों ही फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं. इन्होंने चोरी के पैसों से अपने महंगे शौक- फ्लाइट में घूमना, शॉपिंग करना जैसे काम करते थे. फिलहाल, एसपी ने पकड़े गए आरोपियों की संपत्ति जप्त करने के आदेश दिए हैं.
दरअसल, फतेहपुर जिले के रहने वाले तीन दोस्त हिमांशु, आकाश और विवेक ग्रेजुएशन के स्टूडेंट हैं. तीनों फतेहपुर से बांदा आकर एटीएम से मिनटों में नोटों की गड्डियां चोरी कर लेते थे. पुलिस के मुताबिक, इन्होंने बीते 14 मार्च से 19 मार्च के बीच एटीएम से करीब एक लाख रुपये पार कर दिए. बैंक प्रशासन ने जांच पड़ताल की तो कैश कम मिला, तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की. एसपी ने मामले में दो पुलिस टीमों को लगाया. पुलिस ने बैंक के एटीएम में लगे सीसीटीवी के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब से पहले एटीएम से पैसे चोरी करने का तरीका सीखा, इसके बाद ऑनलाइन वेबसाइट से मास्टर Key ऑर्डर कर मंगवाई. फिर आसपास के कई जिलों के एटीएम में जाकर वो Key लगाई लेकिन वो कहीं नहीं लगी. लेकिन बांदा के एक एटीएम में लग गई.
जब कोई कस्टमर इस एटीएम पैसे निकालने जाता तो उसका अमाउंट नही निकलता था. ऐसे में कस्टमर 24 घंटे में पैसा वापस आने की बात सोचकर चला जाता था. इसके बाद ये शातिर लोग एटीएम में अपनी मास्टर Key लगाकर महज एक मिनट में कस्टमर की रुकी हुई रकम निकालकर फुर्र हो जाते थे. पुलिस को इनके कब्जे से 28 हजार से अधिक रुपये मिले हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





