भारत

कांग्रेस नेता शशि थरूर के नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल, कहा- लूंगा एक्शन, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
24 March 2021 9:05 AM IST
कांग्रेस नेता शशि थरूर के नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल, कहा- लूंगा एक्शन, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर अपने ज़ोरदार भाषण और फर्राटेदार अंग्रेज़ी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर शशि थरूर के भाषणों और उनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले शब्दों के चर्चे होते हैं. लेकिन शशि थरूर की इसी अंग्रेजी बोलने की क्षमता को लेकर एक मोबाइल ऐप अपना प्रचार करने में जुटी थी, जिसपर अब कांग्रेस नेता ने कानूनी एक्शन लेने की बात कही है.

दरअसल, शशि थरूर ने बीते दिन एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक मोबाइल ऐप का स्क्रीनशॉट साझा किया. मोबाइल ऐप ने अपने प्रचार में लिखा था कि शशि थरूर जैसी अंग्रेज़ी बोलने के लिए हमारे साथ जुड़ें.
इसी पर रिएक्शन देते हुए शशि थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरे ध्यान में लाया गया है कि इस ऐप के जरिए कई छात्रों को गुमराह किया गया है. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मेरा इससे कोई कनेक्शन नहीं है और ना ही मैं इसके लिए प्रचार कर रहा हूं. मेरे नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने के लिए मैं कानूनी एक्शन लूंगा, ताकि ये सब रोका जा सके.
आपको बता दें कि शशि थरूर लंबे वक्त तक संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते आए हैं, ऐसे में उनके अंग्रेजी बोलने की क्षमता को लेकर हर कोई कायल रहता है. साथ ही शशि थरूर कई बार ऐसे शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिनका अर्थ निकालना किसी के लिए मुश्किल हो जाता है.
यही कारण है कि उनके कई ट्वीट और शब्दों को लेकर मीम बनते हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं. हालांकि, शशि थरूर ने भी इन ट्रेंड्स और मीम को पॉजिटिव तरीके से लिया है. शशि थरूर इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर इस तरह के दावों और ऐड का विरोध कर चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story