भारत

AI का गलत इस्तेमाल...अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वाला एक्स-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 July 2025 11:46 AM IST
AI का गलत इस्तेमाल...अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने वाला एक्स-बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की साइबर पुलिस ने एक युवक को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को स्टॉक करने और बदनाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दिल्ली के पालम के रहने वाला 21 साल का आरोपी पीड़िता के स्कूल का दोस्त और पूर्व प्रेमी भी है.
युवती से रिश्ता खत्म होने के बाद, उसने एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल करके उसे ऑनलाइन परेशान करना शुरू कर दिया. आरोपी ने AI टूल का इस्तेमाल करके युवती की तस्वीरों को अश्लील तस्वीरों में बदल दिया और उन्हें फर्जी प्रोफाइल के जरिए अपलोड कर दिया. आरोपी ने उसकी पहचान छुपाकर उसकी असली तस्वीरों का इस्तेमाल किया और उसे बदनाम करने के लिए उसके फॉलोअर्स को निशाना बनाया.
पहचान से बचने के लिए वह बिना मोबाइल नंबर या ईमेल के वैरिफिकेशन के रोजाना नए फर्जी अकाउंट बना रहा था. पुलिस की एक टीम ने उसका पता लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल किया और उसे दबोच लिया. अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है. युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 78/79 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह के पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी कई ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें रिश्ता टूट जाने या प्यार में धोखा मिलने की स्थिति में लोग ऐसे अपराध करते हैं. वहीं अब AI के समय में ऐसे साइबर क्राइम करना और अधिक आसान होता जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story