भारत

मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर के आरोपों को किया खारिज, कहा- 'शिकायत का कोई आधार नहीं'

jantaserishta.com
19 Oct 2022 5:00 PM IST
मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर के आरोपों को किया खारिज, कहा- शिकायत का कोई आधार नहीं
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के संबंध में टीम शशि थरूर द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया है और कहा है कि शिकायत का कोई आधार नहीं है। मधुसूदन मिस्त्री ने बुधवार को कहा कि उन्होंने आरोपों पर विस्तृत जवाब तैयार किया है और कहा कि पत्र को मीडिया में लीक नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान दो बैलेट बॉक्सिज के बारे में केवल दो शिकायतें थीं।
मिस्त्री ने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे और डॉ. शशि थरूर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के उम्मीदवार थे। मतदान 17 अक्टूबर, 2022 को हुआ था और मतगणना आज यानी 19 अक्टूबर, 2022 को उनकी उपस्थिति में हुई। मतदान में कुल 9,385 वोट पड़े। जिसमें से मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर के हिस्से में 1072 वोट आए। अमान्य वोट 416 वोट मिले।
उन्होंने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 18(डी) के अनुसार, मैं श्री मल्लिकाजुन खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं, उन्होंने कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story