भारत

मालकिन की हत्या, लड़के ने 50 से ज्यादा बार किया वार

jantaserishta.com
25 July 2022 12:40 PM IST
मालकिन की हत्या, लड़के ने 50 से ज्यादा बार किया वार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बेंगलुरु: बेंगलुरु में 29 वर्षीय एक शख्स को अपनी 75 वर्षीय मालकिन की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला को 91 बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा। आरोपी एक प्राइवेट फर्म में सेल्स एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता है, जिसने हाल ही में स्टॉक मार्केट में अपने लाखों रुपये गंवा दिए।

जयकिशन बीएस नाम के शख्स को 2 जुलाई को यशोदम्मा की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जयकिशन रेसिडेंशियल बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर रहता था जिसका मालिक यशोदम्मा का बेटा राजू है। यह इमारत विनयकानागार इलाके में स्थित है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी जयकिशन के पास कॉमर्स की डिग्री है। उसने स्टॉक मार्केट के जरिए कम समय में पैसा कमाने की कोशिश की। इसके लिए उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट किया। यहां वह अपने लाखों रुपये गंवा बैठा। इसके बाद वह अपने दोस्तों से 12 लाख रुपये उधार लेने को मजबूर हुआ।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "जयकिशन आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। उसने जिन लोगों से पैसे उधार लिए थे, वो लोग उसे लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। उसने यशोदम्मा से भी 50 हजार रुपये उधार लिए थे। उसे पता था कि वह सोने का चेन और चूड़ियां पहनती है, जिसे उसने लूटने का प्लान बनाया। 2 जुलाई को वह यशोदम्मा के कमरे में दाखिल हुआ और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story