भारत

मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल-पादरी को मारी गोली, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

jantaserishta.com
21 Oct 2026 11:49 AM IST
मिशनरी स्कूल के प्रिंसिपल-पादरी को मारी गोली, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
x

सांकेतिक तस्वीर

इलाके में हड़कंप.
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले स्थित आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य और संत मिखाइल महागिरजाघर से जुड़े फादर बेनेडिक्ट बारला को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। हमले में गंभीर रूप से घायल पादरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।
पादरी बेनेडिक्ट बारला बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल परिसर में खून से लथपथ हालत में फर्श पर गिरे हुए पाए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह रात में विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे। उनपर हमला रात में हुआ या यह वारदात सुबह अंजाम दी गई, यह साफ नहीं हो पाया है।
पादरी बारला को तत्काल खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची के लिए रेफर कर दिया गया। बाद में उन्हें रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद खूंटी के पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए हमले के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस विद्यालय के आसपास के इलाकों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
संभावना जताई जा रही है कि फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला किस वजह से किया गया और इसके पीछे किसका हाथ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story