भारत

लापता किशोर का मिला शव, पुलिस ने पूछताछ की तो हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
22 July 2021 10:53 AM IST
लापता किशोर का मिला शव, पुलिस ने पूछताछ की तो हुआ ये खुलासा
x
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक को भी बरामद कर लिया है.

नोएडा: रबूपुरा इलाके में दो दिन से लापता किशोर का शव बरामद कर लिया गया है. पुलिस को किशोर की लाश नहर में मिली है. पुलिस ने मृतक किशोर की बाइक और कपड़े छिपाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बाइक को भी बरामद कर लिया है. आरोपियों ने एक नाबालिग भी है.

चरण सिंह नाम के शख्स ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनका 15 वर्षीय पोता मुदित बाइक से बिना बताए घर से निकल गया है. पुलिस ने शिकायत मिलते ही मुदित की तलाश के लिए दो टीमें गठित की. 17 जुलाई को थाना रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली कि अलीगढ़ में थाना पिसावा पुलिस को शादीपुर नहर से एक बच्चे का अज्ञात शव मिला है. इस सूचना पर तत्काल थाना रबुपूरा पुलिस की टीम पिसावा पहुंची. शिनाख्त में पता चला कि शव मुदित का है.
पुलिस को जांच में पता चला कि मुदित अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. दोनों की निशानदेही पर मुदित की मोटरसाइकिल को भौयरा नहर से स्थानीय गौताखोरो की मदद से बरामद किया गया है.
पूछताछ में हुआ खुलासा
लोकेश ने बताया कि वह 16 जुलाई को मुदित के साथ नहर में नहाने गये थे. नहाते समय मुदित नहर के गहरे पानी में चला गया और डूब गया. हम दोनों घबरा गये. डर के कारण मुदित की मोटरसाइकिल और सबूत मिटाने के उद्देश्य से कपडे नहर में फेक दिये जिससे किसी को भी शक न हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story