भारत

घर से खेलते समय गायब हुए बच्चे का शव बोरी में मिला

jantaserishta.com
10 Nov 2022 10:41 AM IST
घर से खेलते समय गायब हुए बच्चे का शव बोरी में मिला
x
फिर...
भिंड (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार की घर के बाहर खेलते हुए गायब हुए 11 साल के बच्चे का शव एक निमार्णाधीन भवन के भीतर बोरी में मिला है। उसकी हत्या की गई है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अटेर के सपाड़ में रहने वाले वीरेंद्र शर्मा का मंगलवार की सुबह वीरेंद्र का 11 साल का बेटा आर्यन घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान वह अचानक गायब हो गया। इसके बाद परिवार वालों ने आसपास तलाश की। जब आर्यन कि कहीं जानकारी नहीं लगी, तो देहात थाना पुलिस में सूचना दी गई है।
सेना में तैनात वीरेंद्र के बच्चे की तलाश के लिए पुलिस का तलाशी अभियान चला मगर आर्यन का पता नहीं चला। बुधवार की सुबह चंद्रपुरा क्षेत्र में एक निमार्णाधीन भवन में काम करने आए मजदूर और कारीगरों ने एक बोरी को देखा, उस बोरी से हाथ बाहर था। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और जब बोरी केा खोलकर देखा गया तो उसमें आर्यन का शव निकला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियांे की तलाश तेज कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story