भारत

'प्रेमिका की याद आती है'...पति की बात सुन-सुनकर परेशान हुई पत्नी

jantaserishta.com
31 March 2024 11:26 AM IST
प्रेमिका की याद आती है...पति की बात सुन-सुनकर परेशान हुई पत्नी
x

सांकेतिक तस्वीर

अजीब मामला आया।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के जिले के परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को अजीब मामला आया। एक महिला की शिकायत की है कि पति अपनी प्रेमिका को नहीं भूल पा रहा है। जब भी उसके पास आता है यही बोलता है कि प्रेमिका की याद आ रही है। अजीब तरह की हरकतें करता है। उसकी इस हरकतों से परेशान होकर वह मायके में रह रही है। उसे छोड़ना चाहती है। शनिवार को दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई।
जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवक की शादी वर्ष 2022 में सदर क्षेत्र निवासी युवती से हुई थी। विवाहिता ने पति की पुलिस से शिकायत की थी। उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया। काउंसलिंग में दोनों को बुलाया गया। बातचीत में पता चला कि छह माह से विवाहिता अपने मायके में है। पति किस तरह उत्पीड़न करता है काउंसलर ने यह जानने का प्रयास किया। विवाहिता ने बताया कि पति उससे प्यार ही नहीं करता। जब भी उससे बात करता है तो दुखी होकर यह कहने लगता है कि प्रेमिका की याद आ रही है। उसे नहीं भूल पा रहा है। प्रेमिका का चेहरा आंखों के सामने घूमता रहता है। इन सब बातों को सुनकर कौन पति के साथ रह सकता है। युवक से पूछा तो वह पत्नी की कमियां गिनाने लगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story