भारत
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर को बदमाशों ने बनाया निशाना, बम से हमला
jantaserishta.com
8 April 2024 8:13 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पटना: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के कंकड़बाग डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के घर पर बदमाशों ने बम से हमला किया। बाइक पर आए दो युवक वारदात कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वकील डॉ. अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उन्हें डराने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच पत्रकार नगर पुलिस ने जांच की।
डॉ. अभिषेक प्रियदर्शी परिवार के साथ मकान संख्या ओ-90 में रहते हैं। वह पटना सिविल कोर्ट में सीनियर क्रिमिनल वकील हैं। रविवार की रात वे अपने क्लाइंट पटना कमिश्नरी के उपसमहर्ता सूरज कुमार के साथ घर स्थित कार्यालय में थे। तभी उन्हें घर के बाहर तेज धमाके की आवाज सुनवाई पड़ी। बाहर गेट के समीप धुआं उठ रहा था। उनके स्टेनो रोहित कुमार ने बताया कि एक बाइक से दो युवक आए थे।
एक युवक ओ-90 के समीप उतर गया था। दूसरा बाइक चालू करके विजयपुरी पार्क के समीप खड़ा था। रोहित वकील के घर की तरफ लौटने लगे तो बम रखकर भाग रहे युवक ने उनसे कहा था कि वहां थोड़ी देर में गोली चलने वाली है। इतने में तेज धमाका हुआ। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। दूसरे का चेहरा खुला था। दोनों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पॉश कॉलोनी में बमबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। है वहीं पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बाइकसवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





