भारत
बाप रे! ज्वेलरी शॉप को बदमाशों ने बनाया निशाना, इतना सोना लूटा
jantaserishta.com
18 Feb 2025 8:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपियों की तलाश जारी.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक शहर में सोमवार दोपहर एक ज्वेलरी शॉप में दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 300 ग्राम सोना लूट लिया. यह घटना महालक्ष्मी नगर सीआईडीसीओ क्षेत्र में स्थित श्री ज्वेलर्स की दुकान में दोपहर 1:45 बजे हुई. यह आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो बदमाश मुंह पर रूमाल बांधकर दुकान में घुसे और वहां मौजूद ज्वेलर्स के मालिक को पिस्टल दिखाकर डराया. इसके बाद वे 300 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय ज्वेलरी व्यापारियों में भारी डर और चिंता फैल गई है. ज्वेलरी दुकानदारों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनका व्यवसाय प्रभावित हो सकता है और वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
कई ज्वेलर्स ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और गश्त तेज करने की मांग की है. वहीं, अंबड पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपी बाइक से भागते हुए कैद हो गए हैं. पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस की कई टीमें आरोपियों की पहचान कर उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. इस तरह की वारदातों से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं. प्रशासन ने पुलिस ने सभी ज्वेलर्स को सतर्क रहने, दुकानों में हाई-सिक्योरिटी अलार्म लगाने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





