भारत

बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों को बनाया निशाना, 9 लाख 95 हजार की लूट से हड़कंप

jantaserishta.com
16 April 2024 9:19 AM IST
बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों को बनाया निशाना, 9 लाख 95 हजार की लूट से हड़कंप
x
एसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
सुपौल: सुपौल जिले के भीमपुर थाना के केवला वार्ड 2 स्थित रेलवे ढाला के पास सोमवार की शाम तीन बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने बंधन बैंक के कर्मचारियों से 9 लाख 95 हजार रुपए लूट लिये। बताया जाता है कि बैंक के कर्मचारी छातापुर थाना के नरेया निवासी संदीप कुमार, सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर के मोहन कुमार, पूर्णिया के सुजीत कुमार और प्रतापगंज के सुमित कुमार कार से बसंतपुर जीबी मेन ब्रांच से रुपए लेकर प्रतापगंज जा रहे थे।
इसी दौरान रेलवे ढाला के पास बदमाशों ने कार रोकने का इशारा किया। जब कार नहीं रुकी तो बदमाशों ने दो फायर कर दिया। डर कर चालक ने कार रोक दी। इसके बाद बदमाश कार में रखे रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की। एसपी शैशव यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
सरेआम बैंककर्मी से 10 लाख की लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बाइक सवार 5 बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस जल्द आरोपियों की धरपकड़ का दावा कर रही है। और तलाश तेज कर दी है। इस मामले में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ हो रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story