भारत

महिला सरपंच के कानों से सोने की बालियां नोचकर भागे बदमाश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 Sept 2026 10:13 AM IST
महिला सरपंच के कानों से सोने की बालियां नोचकर भागे बदमाश, मचा हड़कंप
x
वीडियो भी सामने आया.
अमृतसर: पंजाब में अमृतसर के सैदोलेहल गांव में बेखौफ बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है. गांव की मौजूदा महिला सरपंच अमरजीत कौर के कानों से अज्ञात बाइक सवार लुटेरे सोने की बालियां झपटकर मौके से फरार हो गए. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.
पीड़िता अमरजीत कौर ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपने घर के अंदर मौजूद थीं और उनकी पोती बाहर एक्टिवा धो रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उनके घर के बाहर पहुंचे. उन्होंने उनकी पोती से सरपंच को बाहर बुलाने के लिए कहा. जब अमरजीत कौर बाहर आईं, तो एक युवक दरवाजे के पास खड़ा था, जबकि दूसरा युवक स्टार्ट मोटरसाइकिल पर तैयार बैठा था.
बदमाशों ने किसी का घर पूछने और मुर्गों के बारे में बात करने के बहाने उन्हें बातों में उलझा लिया. जैसे ही सरपंच का ध्यान भटका, युवक ने अचानक झपट्टा मारकर उनके दोनों कानों की सोने की बालियां नोच लीं. वारदात के बाद अमरजीत कौर ने बदमाशों को पकड़ने और रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की और छीना-झपटी के दौरान वह रास्ते में जमीन पर गिर गईं. इसके बाद बदमाश तेजी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.
थाना तरसिक्का के पुलिस अधिकारी कर्म सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज की शुरुआती जांच में दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते नजर आए हैं. पुलिस का कहना है कि संदिग्धों के हुलिए और बाइक की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 113 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, पीड़िता और स्थानीय ग्रामीणों ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और इंसाफ की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story