भारत

बोलेरो गाड़ी में बदमाशों ने लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

HARRY
21 Aug 2022 3:43 PM GMT
बोलेरो गाड़ी में बदमाशों ने लगाई आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x

मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र के नवकरही गांव के वार्ड 10 में ईश्वर चंद्र झा के घर के बाहर दरवाजे पर लगी एक बोलेरो में बदमाशों ने आग लगा दी। कमरे में सो रहे ईश्वर चंद्र झा को जिंदा जलाने के लिए गैस सिंलेंडर में आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के जगने पर बदमाश भाग निकले। घटना शनिवार रात डेढ़ बजे की है।

थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, दो गैस भरा छोटा सिंलेंडर, एक दस लीटर पेट्रोल भरी बाल्टी और दो खाली बाल्टी जब्त की गई है। अभी तक पीड़ितों ने इस मामले में आवेदन नहीं दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
गृहस्वामी ने बताया कि वे कमरा बंद कर सो रहे थे। दरवाजे पर धू-धू कर जल रही बोलेरो देखकर पड़ोसी हल्ला करने लगे तो उनकी नींद खुली। दरवाजा खोला तो गेट पर गैस भरे दो छोटा सिलेंडर रखा था। वहां एक माचिस भी थी जिसे कई बार जलाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने आशंका जतायी कि उन्हें घर में ही जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। लोगों के जग जाने पर जान बच गई।
ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो पर बालू व पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। ईश्वर चंद्र झाने बताया कि बोलेरो एक पड़ोसी की है। उनके दरवाजे पर जाने का रास्ता नहीं रहने के कारण उन्होंने अपनी बोलरो एक सप्ताह से यही लगा रखी है।
जानकारी के अनुसार 2003 मॉडल बोलेरो पटना के प्रदीप कुमार के नाम से निबंधित थी जो 2007 में सुमित्रा कुमारी के नाम से ट्रांसफर हुई और फिर 16 सितम्बर 2008 को किसी अन्य के नाम से ट्रांसफर है। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक ने इसे बेनीपट्टी के एक मिस्त्री से खरीदा है।
Next Story