भारत

ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने की बदतमीजी, पड़ोसी के मना करने पर मारपीट

jantaserishta.com
11 Oct 2023 10:39 AM IST
ट्यूशन से लौट रही छात्रा के साथ मनचलों ने की बदतमीजी, पड़ोसी के मना करने पर मारपीट
x
छात्रा ने घर पहुंचकर यह सारी बातें अपने परिजनों को बताई।
गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना इलाके में मंगलवार शाम एक छात्रा ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर लौट रही थी। उसी वक्त रोड पर खड़े तीन मनचलों ने उसके साथ बद्तमीजी की। उसी रोड से निकल रहे छात्रा के पड़ोसी ने जब इस बात का विरोध किया, तो मनचले ने उसके साथ मारपीट की।
छात्रा ने घर पहुंचकर यह सारी बातें अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पिता ने इसकी शिकायत थाने में जाकर की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना मोदीनगर पर एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि मंगलवार शाम को जब उसकी पुत्री ट्यूशन से वापस आ रही थी तो रास्ते में रिजवान, शोएब और शानू नाम के मनचलों ने उसकी पुत्री के साथ बदतमीजी की। इसका विरोध करने पर छात्रा के पड़ोसी के साथ भी मनचलों ने मारपीट की। इस सूचना के मिलने के बाद थाना मोदीनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा मुख्य अभियुक्त रिजवान को हिरासत में लिया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story