भारत

बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग से लाखों की लूट की, पुलिस ने 5 टीमें की गठित

jantaserishta.com
24 May 2023 3:15 PM IST
बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग से लाखों की लूट की, पुलिस ने 5 टीमें की गठित
x
घटना बैंक से 50 मीटर की दूरी पर घटी।
विकासनगर (आईएएनएस)| देहरादून में विकासनगर के हरबर्टपुर में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक बुजुर्ग से पांच लाख रुपये लूट कर फरार हो गए हैं। घटना बैंक से 50 मीटर की दूरी पर घटी। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बदमाशों की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने 5 टीमें गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, जाटों वाला निवासी शेर दिन पंजाब नेशनल बैंक हरपालपुर में कृषि कार्ड से 5 लाख रुपए निकालकर घर लौट रहे थे। जैसे ही बुजुर्ग रुपयों का थैला लेकर बैंक से बाहर निकले तभी बैंक से 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो लुटेरों ने बुजुर्ग के हाथ थैला छीनकर फरार हो गए।
वहीं, इस पूरे मामले पर सीओ विकासनगर भास्कर लाल शाह का कहना है कि घटना का संज्ञान ले लिया गया है। लुटेरों को पकड़ने के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story