भारत

बैंक के सामने बदमाशों ने युवक से 6 लाख रुपये लूटे

Shantanu Roy
16 July 2023 5:38 PM GMT
बैंक के सामने बदमाशों ने युवक से 6 लाख रुपये लूटे
x
बड़ी खबर
राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र में एसबीआई उदावतगंज शाखा के सामने से शनिवार दोपहर अज्ञात बदमाश युवक से नोटों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए,जिसमें छह लाख 15 हजार रुपए रखे हुए थे। घटना की खबर लगते ही एसडीओपी, थानाप्रभारी सहित पुलिसबल मौके पर पहुंचा, मामले में सीसीटीव्ही.फुटेज खंगाले जा रहे है। जानकारी के अनुसार गादियास्कूल निवासी सूरज कुशवाह (17) साल ने दोपहर के समय एसबीआई उदावतगंज शाखा से छह लाख 15 हजार रुपए निकाले।
युवक ने नोटों से भरा बैग बाइक पर लटका दिया तभी अज्ञात बदमाश आए, जिन्होंने कट्टा दिखाते हुए युवक के साथ मारपीट की और नोटों से भरा बैग लूट कर ले गए। बताया गया है कि युवक लहसुन व्यापारी अभिदीप ट्रेडर्स पर काम करता है और वह व्यापारी के ही पैसे निकाल कर ले जा रहा था। वारदात की खबर लगते ही एसडीओपी उपेन्द्र भाटी, थानाप्रभारी अवधेशसिंह तोमर मौके पर पहुंचे और सीसीटीव्ही.फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरु की।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story