भारत

हथियार के बल पर सीएसपी से बदमाशों ने लूटे 50 हज़ार रूपये

Shantanu Roy
18 Jun 2023 12:17 AM IST
हथियार के बल पर सीएसपी से बदमाशों ने लूटे 50 हज़ार रूपये
x
मशरक। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के थाना परिसर से 200 मीटर की दूरी पर अवस्थित शिव मंदिर के पास फिनो बैंक के सीएसपी से दो अपाची बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर 50 हजार रुपए छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। घटना के बारे में फिनो बैंक के सीएसपी संचालक आसिफ रजा ने बताया कि उनका मशरक थाना के पास शिव मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर सीएसपी केन्द्र हैं। उसी पर वे बैठे थे कि काला रंग के अपाची बाइक पर सवार दो शख्स पहुंचे और पचास हजार रूपए निकासी की बात करने लगें। जैसै ही उनके द्वारा रूपये भाई से मंगा कर कागजी कार्रवाई की बात की तों उनके द्वारा हथियार दिखा 50 हजार रुपए छीन लिए गए और फरार हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।
Next Story