भारत

टमाटरों से भरे वाहन को बदमाशों ने लूटा, मारपीट की

jantaserishta.com
10 July 2023 1:15 PM IST
टमाटरों से भरे वाहन को बदमाशों ने लूटा, मारपीट की
x
पुलिस बदमाशों का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है।
बेंगलुरु: बेंगलुरु में अज्ञात बदमाशों ने 2,000 किलोग्राम टमाटर बाजार में ले जा रहे एक वाहन को लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना 8 जुलाई को चिक्कजाला के पास आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, किसान टमाटरों को चित्रदुर्ग के हिरियुर शहर से कोलार बाजार ले जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने वाहन को रोका, किसान और ड्राइवर पर उनके वाहन को टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
उन्होंने उनसे पैसे की भी मांग की और बाद में रकम को अपने मोबाइल पर ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिया। इसके बाद बदमाश टमाटर से लदे वाहन में सवार हो गए। फिर, किसान और ड्राइवर को सड़क पर छोड़कर चले गए। आरएमसी यार्ड पुलिस बदमाशों का सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है।
कर्नाटक में टमाटर की कीमत 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। किसानों को तंबू लगाने और टमाटर की फसल की रखवाली करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि बदमाश जल्दी पैसा कमाने के लिए खेतों पर हमला कर रहे हैं और चोरियां कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story