भारत

बदमाशों को पुलिस का नहीं कोई खौफ: कॉन्स्टेबल पर हमला, मोबाइल और वायरलेस सेट लूटकर भागे

jantaserishta.com
21 Nov 2024 5:54 PM IST
बदमाशों को पुलिस का नहीं कोई खौफ: कॉन्स्टेबल पर हमला, मोबाइल और वायरलेस सेट लूटकर भागे
x
सांकेतिक तस्वीर
जिला अस्पताल में इलाज जारी.
शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक यातायात पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर दिया. जिससे कांस्टेबल घायल हो गया. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके अनुसार हमलावर बुधवार रात जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बटुरा गांव के पास पुलिसकर्मी का सरकारी वायरलेस हैंडसेट और मोबाइल फोन भी लेकर भाग गए.
पुलिस ने बताया कि मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मामले में तीन अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. वहीं, शहडोल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने बताया कि हमले में घायल कांस्टेबल सुखसेन कोल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है.
इस मामले में अमिलई पुलिस थाने के निरीक्षक जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पड़ोसी अनूपपुर जिले में यातायात पुलिस में तैनात कोल सादे कपड़ों में मोटरसाइकिल से बखो गांव अपने घर लौट रहा था, तभी उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया.
इस दौरान आरोपियों ने कोल को लात-घूंसे मारे और उसका वायरलेस सेट एवं मोबाइल फोन लेकर भाग गए. सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया.
शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी पर हमला करने और लूटपाट करने के आरोप में 25 से 30 वर्ष की आयु के तीन नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है. अभी तक हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिन पर भी अपराध में शामिल होने का संदेह है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story