पुलिसकर्मी के पैर पर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर में कोतवाली एरिया के बिलासपुर चौकी इंचार्ज को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार घायल कर दिया है. घटना आज दिनदहाड़े हुई. चौकी इंचार्ज को एक निजी अस्पताल में किया गया है. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना इलाके के बिलासपुर गांव में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि बाद में में पुलिस ने एक आरोपी विपिन नागर उर्फ जेपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी विपिन इमलिया गांव का रहने वाला है. पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जो उसके पैर में जाकर लग गई. बाद में उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





