भारत

बदमाशों ने दिव्यांग को भी नहीं बख्शा, पर्स छीनकर बाइक से हुए फरार

jantaserishta.com
11 Sept 2026 4:47 PM IST
बदमाशों ने दिव्यांग को भी नहीं बख्शा, पर्स छीनकर बाइक से हुए फरार
x
देखें वीडियो.
मोहाली: पंजाब के मोहाली स्थित जीरकपुर में बुधवार सुबह दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात सामने आई. जरनैल एंक्लेव में बाइक सवार दो युवकों ने व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग सुरेंद्र पाल को निशाना बनाया और उनका पर्स झपटकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों स्नैचर साफ नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई. सुरेंद्र पाल व्हीलचेयर पर जा रहे थे, तभी बाइक सवार दोनों युवक उनके पास पहुंचे और पर्स छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मौके से निकल गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
सुरेंद्र पाल के पर्स में करीब 4 से 5 हजार रुपये नकद के अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ हेडफोन, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई जरूरी सामान थे. स्नैचिंग के बाद पीड़ित ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की.
पर्स छीनकर भाग रहे दोनों युवकों को देखकर सुरेंद्र पाल ने शोर मचाया और व्हीलचेयर पर ही उनका पीछा करने लगे. उन्होंने अपनी पूरी कोशिश की कि दोनों आरोपियों को पकड़ा जा सके, लेकिन बाइक सवार युवक तेजी से वहां से फरार होने में कामयाब रहे.
घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्ध साफ दिखाई दे रहे हैं. फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा सकती है. वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी कैमरे में नजर आ रही है.
इस घटना ने जीरकपुर में दिनदहाड़े होने वाली स्नैचिंग की घटनाओं और बदमाशों के बढ़ते हौसले को लेकर चिंता बढ़ा दी है. खास बात यह रही कि स्नैचरों ने व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग को भी नहीं बख्शा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story