भारत
मोहल्ले में बदमाशों ने मचाया आतंक, गाड़ियों में तोड़फोड़ तलवारों से हमला, देखें मंजर
jantaserishta.com
15 April 2024 10:23 AM IST

x
देखें वीडियो.
भोपाल/खंडवा। मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद है। राजधानी भोपाल में जहां तलवारधारी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया वहीं खंडवा में नशेड़ी युवक ने घर के बाहर खड़ी कारों के कांच फोड़ दिए। दोनों मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। टीटी नगर क्षेत्र में बदमाशों का आतंक जारी है। बाणगंगा में बदमाशों ने जमकर हुडदंग मचाया है। बदमाशों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की तलवारों से घरों पर हमला किया है। आधा दर्जन बदमाश डंडे तलवार लेकर बाणगंगा पहुंचे थे। मोहल्ले के नागरिक दहशत में है। तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बदमाश दिख रहे तोड़फोड़ करते नजर आ रहे है। बदमाशों के ऊपर कई बड़े अपराध दर्ज है। रहवासियों ने थाने में बदमाशों की शिकायत की है।
खंडवा शहर के शिवाजी चौक पर एक नशेड़ी युवक ने घर के बाहर खड़ी दो कार पर पत्थर मारकर कांच फोड़ दिए। घटना के बाद आसपास के रहवासियों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही मोघट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिन दो कारों के कांच तोड़े गए उनके मालिकों ने मोघट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Tagsवायरल वीडियोमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़मध्य प्रदेश पुलिसतलवारViral VideoMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsMadhya Pradesh PoliceTalwar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





