भारत

रजिस्ट्रार ऑफिस के पास दबोचे गए बदमाश, मिला अवैध हथियार

jantaserishta.com
12 March 2022 8:42 AM IST
रजिस्ट्रार ऑफिस के पास दबोचे गए बदमाश, मिला अवैध हथियार
x
बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूमने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में पुलिस ने यूनिवर्सिटी थाना इलाके के नीडम रोड रजिस्ट्रार ऑफिस के पास देर रात दो बदमाशों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है. दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रजिस्ट्रार ऑफिस के पास दो युवक खड़े हैं जो किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डण्डौतिया के निर्देशन में पुलिस उस जगह दबिश देने पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे. लेकिन पुलिस ने एक युवक को उसी समय पकड़ लिया.
दूसरा युवक मोटरसाइकिल से भाग निकला. लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर जाकर वह भी पकड़ा गया. पकडे़ गए दोनों लड़कों की तलाशी ली गई तो उनके पास से दो देसी कट्टे बरामद हुए. पुलिस दोनों को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार करके थाने ले गई. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश डण्डौतिया ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अवैध हथियारों को लेकर ग्वालियर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक मुरैना जिले के हैं. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है कि वे ये अवैध हथियार कहां से लेकर आ रहे थे, किसको देने जा रहे थे और इनका मकसद क्या था. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों ही युवक अलग-अलग बयान दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story