
x
कोई भी अधिकारी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मृतक की पहचान खुर्शीद के रूप में हुई.
जानकारी के मुताबिक, खुर्शीद फेमस लोक संगीत गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई था. फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है. घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की है. शनिवार देर शाम खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था. हमले में खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. परिजनों को हमले की सूचना मिली तो वे तुरंत खुर्शीद को अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकित तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
डॉक्टरों ने खुर्शीद को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद रतनपुरी पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. वहीं, पुलिस उन तीन हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
Tagsमुजफ्फरनगरमुजफ्फरनगरन्यूज़मुजफ्फरनगर पुलिसहत्याmuzaffarnagarmuzaffarnagarnewsmuzaffarnagar policemurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





