भारत
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, लूट के 10 से ज्यादा मामले हैं दर्ज
jantaserishta.com
2 Sept 2023 1:01 PM IST

x
उस पर 25 हजार का इनाम था।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की कंकरखेड़ा थाना पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान गोली लगने सेे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वह मेरठ जिले में लूट के 10 मामलों से अधिक में वांछित था। उस पर 25 हजार का इनाम था।
कंकरखेड़ा पुलिस की वेंकटेश्वरा रोड पर हुई मुठभेड में बदमाश शौकत उर्फ मोनू गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक स्कूटी, एक तंमचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर और लूटी हुई चेन बरामद हुई है। आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उस पर गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर में चेन लूट के 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





