
x
नोएडा, 18 नवंबर (आईएएनएस)| थाना फेस-3 पुलिस व बदमाश के बीच बीती रात पर्थला पुश्ता रोड के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घरों में घुसकर चोरी करने वाला बदमाश योगेश (थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर) को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर घरों में घुसकर चोरी करने के 16 मामले दर्ज हैं। अप्रैल 2022 में हुए एक एनकाउंटर से योगेश बचकर फरार हो गया था। जबकि इसके दो साथी पकड़े गए थे। पुलिस ने योगेश के कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा व 1 खोखा कारतूस बरामद किया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
योगेश इस साल 3 अप्रैल को पुलिस मुठभेड मे फरार हो गया था। उस मुठभेड में इसके साथी आबिद पुत्र शकील निवासी पुराना हैबतपुर तथा मुनेश पुत्र विक्की पुलिस गिरफ्तार हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





